{"_id":"6a0ee08247332158f205a225","slug":"bihar-news-two-youths-bike-rider-crushed-hiva-both-treated-in-hospital-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4306374-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: देवघर यात्रा पर निकले युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे, NH-27 पर बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: देवघर यात्रा पर निकले युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे, NH-27 पर बड़ा हादसा
Thu, 21 May 2026 06:01 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:01 PM IST
सार
Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर NH-27 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मधुबनी जिले के झंझारपुर NH-27 फोरलेन पर तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित हाइवा दोनों युवकों को रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। घायल युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित मझौरा गांव निवासी स्वर्गीय रामबाबू ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मचा हड़कंप
घटना झंझारपुर पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देवघर जाने निकले थे युवक
घायल युवक के रिश्तेदार नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राकेश कुमार ठाकुर गुरुवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से देवघर जाने के लिए निकला था। वह झंझारपुर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दी घटना की सूचना
नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें पुलिस के माध्यम से मिली। जब तक परिवार के लोग मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे, तब तक राकेश को डीएमसीएच रेफर किया जा चुका था। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।