फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young men went to join duty injured in road accident people caught bus driver Muzaffarpur Bihar

Bihar: ड्यूटी पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

Thu, 21 May 2026 05:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 05:18 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे बस चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया।  

विज्ञापन
young men went to join duty injured in road accident people caught bus driver Muzaffarpur Bihar
घटनास्थल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर एनएच-27 के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


कौशिक राज के तौर पर हुई घायल की पहचान
दुर्घटना में घायल युवक की पहचान कौशिक राज उर्फ पंचम (21 वर्ष), पिता नागेंद्र राय, निवासी सादातपुर, कांटी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। लगातार अनियंत्रित वाहनों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ड्यूटी पर जा रहा था युवक
घटना को लेकर घायल युवक के परिजनों ने बताया कि कौशिक राज बाइक से भगवानपुर स्थित मॉल में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल
टक्कर लगते ही कौशिक राज सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चालक को खदेड़कर पकड़ा
हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।


ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में घर से निकलीं पांच बच्चियां, फिर नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस अलर्ट पर

पुलिस ने बस जब्त कर चालक को लिया हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में लगातार इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed