फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Two accused arrested for pelting stones on Swatantrata Senani Superfast train in Darbhanga

Bihar News: दरभंगा में स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, RPF ने भेजा जेल

Sun, 16 Jun 2024 12:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव करने के मामले आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्थरबाजी की घटना में ट्रेन में सवार एक महिला यात्री को चोट भी लगी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Two accused arrested for pelting stones on Swatantrata Senani Superfast train in Darbhanga
ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 12561 पर पथराव करने के मामले आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 14 जून की देर शाम बिजली हॉल्ट और काकरघाटी स्टेशन के बीच नहर के पास ट्रेन पर पथराव किया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान सदर प्रखंड के खरथुआ गांव निवासी मो. परवेज के बेटे मो. प्यारे (22) और मो. साबिर के बेटे मो. राजा (24) के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 14 जून की शाम जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव किया गया था। उसमें AC कोच संख्या बी-6 की खिड़की का शीशा टूट जाने से ट्रेन में यात्रा कर रही सुधीरा देवी नाम की एक महिला यात्री की आंख पर हल्की चोट लग गई थी। सूचना मिलने पर दरभंगा के एसाईपीएफ और कर्मी ने ट्रेन के दरभंगा स्टेशन पहुंचने पर तुरंत महिला के इलाज की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

 
दरभंगा से खुलने के बाद ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर मेडिकल टीम ने महिला यात्री सुधीरा देवी को आवश्यक मेडिकल सहायता प्रदान की थी। इस घटना में घायल यात्री को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस मामले में मंडल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरभंगा आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज होरो ने बताया कि इस मामले में रेलवे के वरीय अधिकारी के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed