फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Three members of a family beaten up when they were stopped from plucking mangoes, all injured

Bihar News: आम तोड़ने से रोका तो एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई, सभी घायल; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Jul 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

Bihar: घटना को लेकर गांव के ही ऋतुराज कुमार ने बताया कि मुनचुन सिंह ने आम का बगीचा खरीदा है, जिसकी देखरेख उनके परिजन करते हैं। शनिवार को गांव के एक लड़के को आम तोड़ने से रोका गया, इसी बात पर विवाद हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: Three members of a family beaten up when they were stopped from plucking mangoes, all injured
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आम तोड़ने से मना करना एक परिवार के तीन सदस्यों को भारी पड़ गया। गांव के कुछ लोगों ने मिलकर तीनों के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान छतौना निवासी चंद्रकांत सिंह के 53 वर्षीय पुत्र मुनचुन सिंह, वरिष्ठ सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और मुन्ना सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की।

विज्ञापन


पढ़ें:  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, थ्री लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव के ही ऋतुराज कुमार ने बताया कि मुनचुन सिंह ने आम का बगीचा खरीदा है, जिसकी देखरेख उनके परिजन करते हैं। शनिवार को गांव के एक लड़के को आम तोड़ने से रोका गया, इसी बात पर विवाद हुआ और आसपास के कुछ लोगों ने मुनचुन सिंह और उनके भतीजों के साथ मारपीट कर दी।

मामले पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भेजा गया था। जांच में यह सामने आया है कि एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed