फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News : Three family members died due to electric shock samastipur bihar police

Bihar News : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पेड़ काटने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 17 Aug 2025 09:14 PM IST
सार

Bihar : बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। पेड़ काटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News : Three family members died due to electric shock samastipur bihar police
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-12 की है। मृतकों की पहचान रामाशीष राम के पुत्र अरुण कुमार राम (40), रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी (60) और अनिल राम के पुत्र अजीत कुमार (16) के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण राम के घर के पीछे एक पेड़ में बिजली का तार टच कर रहा था। इस वजह से अरुण राम पेड़ काटने के लिए गए थे। पेड़ काटने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए।उन्हें करंट लगता देख उनकी मां, पुत्र और पत्नी बचाने गये  तो एक-एक करके सभी चपेट में आ गए जहां तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच इस हृदयविदारक हादसे के बाद मातम छा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची विभूति पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed