फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: The body of a missing 12th-grade student has been recovered from the Bagmati River in Darbhanga

Bihar News: दरभंगा में 12वीं की लापता छात्रा का शव बागमती नदी से बरामद, पांच दिन से थी गायब

Wed, 31 Dec 2025 06:05 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar News: दरभंगा में 26 दिसंबर से लापता 12वीं की छात्रा राजनंदनी कुमारी का शव पांच दिन बाद बागमती नदी से बरामद हुआ। पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद वह घर से निकली थी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: The body of a missing 12th-grade student has been recovered from the Bagmati River in Darbhanga
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी मोहल्ले से 26 दिसंबर से लापता 12वीं कक्षा की छात्रा का शव पांच दिनों बाद बागमती नदी से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान अर्जुन साह की 16 वर्षीय बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 26 दिसंबर को पढ़ाई को लेकर मां द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद राजनंदनी दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने नगर थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था और पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

मृतका के चाचा कुमार साह ने बताया कि राजनंदनी राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और इसी वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाली थी। वह दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता अर्जुन साह एक दुकान में मुंशी का काम करते हैं। तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में राजनंदनी को बाजार समिति और बाद में कल्पना सिनेमा के पास देखा गया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई मूवमेंट सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में खेत के पास मिला 18 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप; वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

बुधवार को मुरली मनोहर घाट के रास्ते बागमती नदी में एक किशोरी का शव बहता हुआ बाजितपुर इलाके में देखा गया, जिसकी पहचान राजनंदनी कुमारी के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि युवती की गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए कदम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed