फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Student gives birth to a child at Samastipur examination centre

Bihar News: समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर अनोखा दृश्य, एग्जाम देने आई छात्रा ने दिया पुत्र को जन्म

Sun, 21 Dec 2025 03:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 03:08 PM IST
सार

समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर स्नातक परीक्षा देने आई एक छात्रा ने अचानक प्रसव पीड़ा के बीच स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान परीक्षा केंद्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली।

विज्ञापन
Bihar News: Student gives birth to a child at Samastipur examination centre
परीक्षा केंद्र पर छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल स्थित शशि कृष्णा कॉलेज परिसर में शनिवार को एक अनोखी और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जब स्नातक परीक्षा देने आई एक छात्रा ने अचानक प्रसव पीड़ा के बीच परीक्षा केंद्र परिसर में ही एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। नवजात के रोने की आवाज से कुछ देर के लिए परीक्षा केंद्र का माहौल भावुक हो उठा।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी रविता कुमारी स्नातक की छात्रा हैं। वे भारद्वाज कॉलेज, शकरपुरा (हसनपुर) में अध्ययनरत हैं। शनिवार को वह अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देने के लिए रोसड़ा स्थित शशि कृष्णा कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंची थीं।

विज्ञापन

कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मानवीय पहल की
परीक्षा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों और महिला कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मानवीय पहल की। छात्रा को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और प्राथमिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर एंबुलेंस मंगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, कराएंगे इलाज; जानिए और क्या है बात



हालांकि, एंबुलेंस और मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले ही रविता कुमारी ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दे दिया। बाद में मौके पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने मां और नवजात की जांच की, जिसमें दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया।

इस अप्रत्याशित लेकिन सुखद घटना के बाद छात्रा के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी परीक्षा केंद्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवता की सराहना की। परीक्षा केंद्र पर मौजूद हर व्यक्ति इस दृश्य से भावुक नजर आया और यह घटना लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में दर्ज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed