फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Special observer of electoral list held a meeting with representatives of political parties

Bihar News: निर्वाचक सूची की विशेष प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, SIR पर चर्चा

Thu, 07 Aug 2025 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

Bihar: राजनीतिक दलों के साथ विमर्श के बाद विशेष प्रेक्षक ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की और उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Special observer of electoral list held a meeting with representatives of political parties
आराधना पटनायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के सिलसिले में समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष प्रेक्षक आराधना पटनायक (भा.प्र.से.) ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने SIR की प्रगति और पारदर्शिता पर राजनीतिक दलों की राय जानी।

विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में SIR का कार्य पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है और वे इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। राजनीतिक दलों के साथ विमर्श के बाद विशेष प्रेक्षक ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की और उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर उनकी सराहना भी की।

विज्ञापन


पढ़ें: भोरे में स्कूल मर्जर से नाराज छात्र-छात्राओं का सड़क जाम, शिक्षकों के समझाने पर माने छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, भाजपा से सुनील कुमार, लोजपा (रामविलास) से मनोज कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष), रालोजपा से विनय कुमार चौधरी, जदयू से मोहम्मद तौहिद आलम, कम्युनिस्ट पार्टी से रामाश्रय महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से ललन कुमार, राजद से सतविंद्र पासवान, और आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed