{"_id":"65df47c684084aca0e0e9b9e","slug":"bihar-news-rajnath-singh-says-in-darbhanga-no-one-can-show-evil-eye-to-india-while-i-am-defense-minister-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'मेरे रहते भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता', दरभंगा में दावा करते हुए बोले वरिष्ठ भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'मेरे रहते भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता', दरभंगा में दावा करते हुए बोले वरिष्ठ भाजपा नेता
Wed, 28 Feb 2024 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:18 PM IST
सार
Darbhanga Hindi News: राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले जिसे मन होता था, वह भारत को आंख दिखा देता था। यह मेरे रक्षा मंत्री रहते नहीं हो सकता कि कोई भारत को आंख दिखा दे। जब मेरे सैनिकों पर हमला किया तो मैंने तत्काल प्रधानमंत्री से बात करके फैसला करते हुए सीमा पार करते हुए हमले का बदला तुरंत लिया।
विज्ञापन
दरभंगा में रक्षा मंत्री का स्वागत करते पार्टी नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दरभंगा के शिवनगर में प्लस टू स्कूल के मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। राजनाथ ने इस सभा से लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। सभा की शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ का मिथिलांचल के रीति-रिवाज के अनुसार पाग चादर और मखाना की बड़ी सी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर सांसद गोपाल जी ठाकुर, इस कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिरौल अनुमंडल के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अहां सब के स्वागत करे छी। उन्होंने कहा कि मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने यहां के सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है। हमें संसद में जैसे ही मौका मिला हमने सबसे पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले जिसे मन होता था, वह भारत को आंख दिखा देता था। यह मेरे रक्षा मंत्री रहते नहीं हो सकता कि कोई भारत को आंख दिखा दे। जब मेरे सैनिकों पर हमला किया तो मैंने तत्काल प्रधानमंत्री से बात करके फैसला करते हुए सीमा पार करते हुए हमले का बदला तुरंत लिया। आगे भी अगर ऐसी जरूरत पड़ी तो मैं सीमा के इस पार भी बदला ले सकता हूं और सीमा के उस तरफ भी जाकर अपने देश की खातिर बदला ले सकता हूं। अब वह भारत नहीं है, अब नए जमाने का भारत है। भारत को जो भी आंख दिखाएगा उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान भारतीय विद्यार्थियों के फंसे होने का मामला जैसे प्रधानमंत्री जी के पास गया, उन्होंने तत्काल इस मसले पर बातचीत की। उसके बाद चार घंटे के लिए युद्ध रोका गया और इस दौरान 22 हजार भारतीय बच्चों को भारत लाया गया था।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे नहीं, बल्कि चौथे टर्म के लिए भी वोट करें। उन्होंने दावा कर कहा कि 2047 में देश दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनेगा। हमारी सरकार सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण का काम करता है। बीजेपी जो कहती है, वह करती है। वहीं, इस दौरान उन्होंने राम मंदिर, धारा 370 के अलावा तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रक्षा के मामले में भारत खुद आत्मनिर्भर बन रहा है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पहले दूसरे देश से खरीदते थे बम, गोला, बारूद और टैंक; अब बीस हजार करोड़ का करते हैं निर्यात।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम राजनीति देश बनाने और समाज बनाने के लिए करते हैं। मैं मां सीता की धरती से ये संदेश देकर जा रहा हूं। अब रामलला अपने महल में आ चुके हैं। अब भारत में राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस घोटाले करती है। उनके मंत्री तक को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन 10 सालों में हमारे भाजपा के किसी मंत्री तो छोड़िए, सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी द्वारा कहा गया कि 100 रुपये में से नीचे पहुंचते-पहुंचते 86 रुपये चला जाता है, वाली बात को चुनौती पूर्वक लिया। आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। यह मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि यह बातें नीति आयोग कहता है।