{"_id":"66d59e5795932c44500dd56c","slug":"bihar-news-poonam-azad-wife-of-tmc-mp-kirti-azad-passed-away-breathed-her-last-at-her-residence-in-bengal-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kirti Jha Azad : दिल्ली से चुनाव लड़ चुकीं पूनम आजाद का निधन, सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी की बंगाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kirti Jha Azad : दिल्ली से चुनाव लड़ चुकीं पूनम आजाद का निधन, सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी की बंगाल में मौत
Mon, 02 Sep 2024 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:45 PM IST
सार
Poonam Azad Passes Away: TMC सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का बंगाल स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थी।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का बंगाल स्थित आवास पर सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पूनम आजाद बीमार चल रहीं थी। आज दिन के 12.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
बीमारी से पीड़ित चल रही थीं
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बर्दवान-दुर्गापुर सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद (59) का आज सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से पुरानी बीमारी से पीड़ित चल रही थीं। उनका नियमित इलाज चल रहा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति कीर्ति आजाद के साथ कई बार व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार अभियान में भाग लिया था। हाल ही में उन्हें कई बार अपने पति कीर्ति आजाद के साथ कार्यक्रम में भी देखा गया था।
विज्ञापन
दिल्ली से चुनाव लड़ी थीं
दरअसल, टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद का ससुराल दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल नेहरा गांव में है। उनकी शादी भरत चौधरी की बड़ी बेटी पूनम आजाद के साथ हुआ था। इन दोनों के दो बेटे हैं। कीर्ति आजाद दरभंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। जबकि पत्नी पूनम आजाद भी दिल्ली से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाई थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता और बंगाल सीएम ने जताया शोक
कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद के निधन पर दरभंगा के नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शोक जताया है। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारे सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं पूनम को काफी समय से जानती थी। मैं जानता थी कि वह पिछले कुछ वर्षों से बहुत बीमार चल रहीं थी और उनका इलाज भी जारी था। कीर्ति आजाद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान पूनम की आत्मा को शांति दे।
मायके वाले दुर्गापुर के लिए हुए रवाना
इधर, पूनम आजाद के निधन की सूचना मिलते ही उनके मायके दरभंगा जिला के नेहरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनके परिवार वाले भी बंगाल के दुर्गापुर के लिए निकल गए हैं। जबकि दरभंगा में रहने वाले पूनम आजाद के इकलौते भाई अजय चौधरी और उनकी पत्नी प्रीता चौधरी भी पूनम आजाद के निधन की सूचना से मर्माहत हैं। उनके सांसद प्रतिनिधि रहे मदन कुमार झा, प्रदीप गुप्ता और अंकुर गुप्ता ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।