फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Mukesh Sahni took a dig at Chief Minister Nitish Kumar, Minister Ashok Choudhary wrote a poem

Bihar: 'मुख्यमंत्री जी सत्ता हम जैसी नई पीढ़ी को सौंप दीजिए, आप रिटायरमेंट...', VIP सुप्रीमो ने यह क्यों कहा

Tue, 24 Sep 2024 08:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की कमान हम जैसे लोगों को सौंप देनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी को अपने सेवा काल का खुशी पूर्वक समापन करते हुए सत्ता से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Mukesh Sahni took a dig at Chief Minister Nitish Kumar, Minister Ashok Choudhary wrote a poem
एक कार्यक्रम में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दरभंगा में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर लिखी गई कविता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी ने तो सही बातों को लिखा है। आगे उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति की एक उम्र होती है, जिसमें शारीरिक तौर पर सोचने-समझने की क्षमता होती है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी लंबे समय से बिहार को चला रहे हैं। आप लोग देख रहे हैं कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री जी ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जो देश और दुनिया के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। बढ़ती हुई उम्र के कारण बहुत सारी बातें वह भूल जाया करते हैं।

विज्ञापन

 
मुकेश सहनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की कमान हम जैसे लोगों को सौंप देनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी को अपने सेवा काल का खुशी पूर्वक समापन करते हुए सत्ता से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। यह बात तो अब उनकी पार्टी के नेता सह बिहार सरकार के मंत्री भी कहने लगे हैं। अब मुख्यमंत्री को सत्ता नई पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विकासशील पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यह बातें मंत्री अशोक चौधरी द्वारा सोशल मीडिया X पर लिखी कविता को लेकर कही हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने X पर लिखा था कि 'बढ़ती उम्र में उन्हें छोड़ दीजिए; एक दो बार समझाने से कोई नहीं समझे तो सामने वाले को समझाना छोड़ दीजिए। बच्चे खुद से बड़े होकर खुद के फैसले लेने लगें तो उनके पीछे लगना छोड़ दीजिए, गिने चुने लोगों से विचार मिलते हैं एक दो से नहीं तो उन्हें छोड़ देना चाहिए।



मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी कविता विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार में किसी भी उलझन या असहमति होने की सभी बातों को दरकिनार करते हुए एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने मेरा नेता मेरा अभिमान के तहत लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना छोड़ दीजिये'। साथ ही सीएम नीतीश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed