फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Major action taken in liquor ban case Dial 112 Home Guard jawan arrested with liquor

Bihar News: शराबबंदी में बड़ी कार्रवाई, डायल 112 का होमगार्ड जवान शराब के साथ गिरफ्तार; भेजा गया जेल

Tue, 23 Dec 2025 06:37 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

Bihar: मधुबनी के बिस्फी थाना में पदस्थापित डायल 112 के होमगार्ड जवान को बैग से शराब मिलने पर औंसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी के आदेश पर निलंबन कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
Bihar News: Major action taken in liquor ban case Dial 112 Home Guard jawan arrested with liquor
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां डायल 112 में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन

सोमवार को तलाशी के दौरान होमगार्ड जवान के बैग से शराब की बोतल बरामद की गई थी। मामले में औंसी थाना पुलिस ने मंगलवार को संबंधित होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के आदेश पर आरोपी होमगार्ड जवान को तत्काल निलंबित कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मद्य निषेध कानून को लेकर जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। कानून का उल्लंघन चाहे पुलिसकर्मी करें या आम नागरिक, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी शराब कारोबारी हेमंत चौधरी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर होमगार्ड जवान के बैग से शराब की बोतल बरामद होते दिख रही है। वीडियो सामने आते ही संबंधित जवान को निलंबित कर दिया गया है और सेवा से बर्खास्तगी के लिए होमगार्ड कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।

एसपी ने कहा कि सरकारी सेवक द्वारा नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं जिले में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed