फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News : Junior doctors went on strike in DMCH darbhanga bihar

Bihar : DMCH में जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करना किया बंद, जानिए किस बात का कर रहे हैं विरोध

Fri, 01 Aug 2025 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 01 Aug 2025 09:50 PM IST
सार

 DMCH : पटना एम्स में डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है। वजह विधायक से माफ़ी मंगवाने की जिद है। यह हड़ताल गुरूवार की देर रात से शुरू हुई, लेकिन अब डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है। इनके हडताल की वजह अलग है।  

विज्ञापन
Bihar News : Junior doctors went on strike in DMCH darbhanga bihar
डीएमसीएच दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जाने वाले डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करना बंद कर दिया है। इस वजह से डीएमसीएच की व्यवस्था चरमरा गई है। डॉक्टरों के हड़ताल करने से डीएमसीएच में आये मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-SIR Bihar: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे वोटरों में सबसे ज्यादा पटना वाले; किशनगंज से अधिक पूर्णिया के मतदाता कटे
विज्ञापन


इस संबंध में डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि 2022 बैच के एमबीबीएस के 16 छात्रों की सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरने से कालेज प्रशासन ने रोक दिया है। फॉर्म भरने से रोके जाने से छात्रों ने कॉलेज में हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि कालेज प्रशासन मनाने में लगी हुई है। बताया जाता है कि 2022 के छात्रों में कुल 16 छात्रों की उपस्थिति कम होने के कारण होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरने से रोक दिया गया है। इसका विरोध जताते हुए जूनियर डॉक्टरों ने समर्थन करते हुए इमरजेंसी सहित सभी विभागों में मरीजों का इलाज करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मासूम बच्चों की हत्या के बाद सड़क पर बवाल, पिता बोले- हत्यारों को सजा नहीं मिली तो जान दे देंगे

पटना एम्स के डॉक्टरों ने सभी वैकल्पिक (इलेक्टिव) सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है और मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आपात सेवाएं भी ठप करने का एलान किया है। रेजिडेंट डॉक्टर बीती देर रात सेअचानक हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे मरीज के साथ साथ परिजनों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। डॉक्टरों का आरोप है कि विधायक चेतन आनंद ने दुर्व्यवहार करने के साथ साथ उनके साथ मारपीट की है। उनकी मांग है कि जब तक आरोपी विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और वे माफी नहीं मांगते, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय उन्होंने मजबूरी में लिया है, क्योंकि घटना के बाद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed