फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Jewellery businessman body found in six pieces, family says murder

Bihar News: छह टुकड़ों में मिला आभूषण व्यवसायी का शव, परिजन बोले- हत्या, पुलिस ने बताया हिट एंड रन; जांच जारी

Thu, 02 Oct 2025 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

Bihar News: एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Jewellery businessman body found in six pieces, family says murder
घटना पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर रानीपुर के पास बुधवार की शाम एक आभूषण व्यवसायी का शव सड़क किनारे छह टुकड़ों में बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हसनचौक निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। शव बरामदगी की सूचना पर आक्रोशित व्यापारियों ने दरभंगा–मधुबनी फोरलेन (NH-27) को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यवसायी की मौत को लेकर पुलिस और परिजनों के बयान अलग-अलग हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे हिट एंड रन मान रही है, जबकि परिजन और स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मनीष गुप्ता बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दुकान से घर लौटने के लिए निकले थे। वह ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। दुकान से निकलते समय बगल में पान की दुकान चलाने वाले पप्पू भगत ने उनसे पूछा तो उन्होंने घर जाने की बात कही थी। घर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिवार का कहना है कि मनीष गुप्ता आम तौर पर अकेले कहीं नहीं जाते थे। उनके गले में सोने की चेन और दुकान से संबंधित अन्य सामान भी गायब बताया जा रहा है।

विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को हिट एंड रन बताकर दबाने की कोशिश कर रही है। राजद नेताओं ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या का मामला है और शव को सड़क पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


पढ़ें: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस को 21 महीने बाद सफलता; आरोपी गिरफ्तार

सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि शव कई टुकड़ों में मिला है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मंत्री का दौरा
घटना की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी भी रात में मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed