फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Case of shooting and murder of former MLA brother police gets success after 21 months

Bihar News: पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस को 21 महीने बाद सफलता; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Oct 2025 07:39 PM IST
सार

Bihar Crime: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2024 में मुकेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सात बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, लेकिन जावेद उर्फ रेहान फरार चल रहा था। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Case of shooting and murder of former MLA brother police gets success after 21 months
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के लालगंज के पूर्व विधायक के भाई मुकेश साहू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के 21 महीने बाद पुलिस ने इस कांड के सरगना एवं इसमें शामिल शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

इस संबंध में लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एसटीएफ और लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लालगंज के रेपुरा चौक से हत्या कांड के सरगना और बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर निवासी जावेद उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार जावेद उर्फ रेहान पर वैशाली, सारण, चंपारण समेत कई जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश कई जिलों की पुलिस लंबे समय से कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा से दबोचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बारिश ने बिगाड़ा रावण दहन, गिरा ढांचा, बेगूसराय में जला 60 फिट का दशानन; उमड़ी भीड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2024 में मुकेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सात बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, लेकिन जावेद उर्फ रेहान फरार चल रहा था। उस पर तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जांच में खुलासा हुआ कि जावेद उर्फ रेहान और रौशन उर्फ तात्या गैंग ने पैसे के लेन-देन के विवाद में रौशन तात्या के इशारे पर मुकेश साहू की हत्या की थी। इससे पहले भी इसी गैंग ने सुपारी लेकर राकेश पासवान की हत्या की थी।

हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राकेश पासवान की हत्या के लिए रौशन तात्या को किसने पैसे दिए थे और मुकेश साहू से रौशन तात्या का कैसा लेन-देन विवाद था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार जावेद उर्फ रेहान इस हत्याकांड का अंतिम आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed