{"_id":"6a4c89ce4dfb27b6260fc20d","slug":"bihar-news-in-laws-refused-to-talk-wife-son-in-law-stole-bike-surrendered-ps-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4475109-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पत्नी से बात नहीं कराई तो दामाद ने चुराई बाइक, फिर खुद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण; ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पत्नी से बात नहीं कराई तो दामाद ने चुराई बाइक, फिर खुद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण; ये है वजह
Tue, 07 Jul 2026 11:12 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:12 AM IST
सार
दरभंगा में पत्नी से बात नहीं होने से परेशान युवक ने बाइक चोरी कर खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद थी कि चोरी के मामले में उसकी पत्नी उससे मिलने आएगी। जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। पत्नी से बातचीत नहीं होने से परेशान एक युवक ने पहले बाइक चोरी की और फिर उसी चोरी की बाइक के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद थी कि चोरी के मामले में थाने आने पर शायद उसकी पत्नी और ससुराल वाले उससे मिलने पहुंच जाएंगे। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना गांव निवासी रोबिन सदाय उर्फ रविंद्र के रूप में हुई है।
शादी के बाद मायके गई पत्नी, फिर नहीं लौटी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अलीनगर थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी कंचन कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी मायके चली गई, लेकिन वापस ससुराल नहीं लौटी। उसका आरोप है कि वह लगातार ससुराल वालों से पत्नी से बात कराने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं कराई। इसी बात से नाराज होकर उसने पत्नी से मिलने की एक अजीब योजना बनाई।
बाइक चोरी कर पहुंचा ससुराल, फिर थाने में किया सरेंडर
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 20 जून को एक बाइक चोरी की। इसके बाद वह उसी बाइक से अपने ससुराल पहुंचा। वहां से उसने कथित तौर पर घर में रखा एक बक्सा भी उठा लिया। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलने पर वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाद में वह दोबारा बाइक लेकर अलीनगर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल फोन से गांव के मुखिया के पति पप्पू सिंह को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि? UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया
आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ कई पुराने आपराधिक मामले सामने आए हैं। उसके विरुद्ध बिरौल, झंझारपुर, सकतपुर, घनश्यामपुर, लखनौर, मधेपुर तथा सुपौल रेल थाना समेत कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरवरी 2025 में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।