फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News; Goa CM Pramod Sawant took a dig at Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav

Bihar: 'कांग्रेस-राजद ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, हटा तो पीएम मोदी रहे हैं'; गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

Sat, 20 Sep 2025 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 08:45 PM IST
सार

Bihar News: सीएम सावंत ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार में घूम-घूमकर सिर्फ वोट बैंक और घुसपैठ की राजनीति करते हैं, लेकिन गरीब बिहारी की समस्याओं पर चुप रहते हैं।

विज्ञापन
Bihar News; Goa CM Pramod Sawant took a dig at Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के युवा संवाद कार्यक्रम में शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शिरकत की। दरभंगा पहुंचे दोनों नेताओं का स्वागत भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी और जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने मखाने का हार पहनाकर किया। कार्यक्रम में नेताओं ने महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस और राजद ने हमेशा सिर्फ अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीबी मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर रहे हैं। सावंत ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार में घूम-घूमकर सिर्फ वोट बैंक और घुसपैठ की राजनीति करते हैं, लेकिन गरीब बिहारी की समस्याओं पर चुप रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  'पत्नी से लेकर बेटे तक…परिवारवाद में कैद है राजद की राजनीति', मंत्री विजेंद्र यादव का लालू यादव पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए डॉ. सावंत ने नीतीश कुमार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहाँ 35 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह कदम महिलाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ है। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, जमाना उसी ओर बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से जात-पात की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का आह्वान किया। तेजस्वी यादव को घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी बताते हुए राय ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास न तो देश की समझ है और न ही देशहित के प्रति वफादारी।

तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान कलम फेंकने की घटना पर कटाक्ष करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यह शिक्षा का अभाव और कलम का अपमान है, जो चरवाहा विद्यालय में मिली शिक्षा का असर है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने संत विवेकानंद का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जैसे बचपन में नरेंद्र नाम वाले विवेकानंद ने देश के भविष्य की चिंता की थी, वैसे ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed