{"_id":"67c039f1d2c8d18b040d448c","slug":"bihar-news-giriraj-singh-saw-makhana-processing-in-darbhanga-intercrop-arrangement-will-made-for-cultivation-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गिरिराज सिंह ने मखाना प्रोसेसिंग को देखा, बोले- इसकी खेती के लिए इंटरक्रॉप की व्यवस्था की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गिरिराज सिंह ने मखाना प्रोसेसिंग को देखा, बोले- इसकी खेती के लिए इंटरक्रॉप की व्यवस्था की जाएगी
Thu, 27 Feb 2025 03:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:40 PM IST
सार
Giriraj Singh: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मखाना के प्रोसेसिंग को देखा। बोले, मखाना की खेती के लिए इंटरक्रॉप की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह गुरुवार को दरभंगा में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने मखाने की फोड़ी से लेकर मखाना तैयार होते हुए देखा। वहां मौजूद मखाना किसानों से मुलाकात के बाद बातचीत करते हुए कहा कि मखाना की 90 प्रतिशत खेती बिहार में की जाती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मखाना बोर्ड के गठन करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना अनुसंधान केंद्र में खुद तालाब में उतरकर मखाना की खेती को काफी नजदीक से देखकर बारीकियों को समझा है। इसके बाद उन्होंने इसे सुपर फूड कहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मखाना किसानों के लिए इंटरक्रॉपिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को एक से डेढ़ लाख की आय में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब तक मखाना की खेती का इंटरक्रॉपिंग की व्यवस्था नहीं की जाएगी। तब तक मखाना किसानों के आय को नहीं बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को इंटरक्रॉप करने के बाद एक से डेढ़ लाख की आय न तो किसानों को मखाना की खेती की मोड़ने में परेशानी होगी। इन्हीं को लेकर आज नाबार्ड की बैठक में अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है। मंत्री गिरिराज सिंह ने मखाना व्यवसायी भुवन सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मखाना व्यवसाय से जुड़े लोगों सरकार को टीम को भी बुलाया।
विज्ञापन
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि डीएम राजीव रोशन से बातचीत की है। अब डीएम किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मखाना की फोड़ी को किसान बनाएंगे तो मेरी समझ से इस वर्ष एक हजार एकड़ मखाना की खेती बढ़ी है। मेरा उम्मीद है कि आने वाले दिनों और खेती बढ़ेगी। उन्होंने कहा, मखाना की 90 प्रतिशत खेती बिहार में होती है। अब यह सुपर फूड की भारत के लिए बन चुका है। यह अभी और आगे की तरफ जाएगा, जिससे मखाना किसानों की स्थिति और सुदृढ़ हो जाएगी।