{"_id":"67c0650f864d1698fe015a49","slug":"bihar-news-four-people-burnt-in-gas-stove-fire-treatment-going-on-in-dmch-stove-mechanic-condition-critical-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस चूल्हे की आग से चार लोग झुलसे, DMCH में चल रहा इलाज, चूल्हा मिस्त्री की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस चूल्हे की आग से चार लोग झुलसे, DMCH में चल रहा इलाज, चूल्हा मिस्त्री की हालत गंभीर
Thu, 27 Feb 2025 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:44 PM IST
सार
Burnt in Gas Stove Fire: गैस चूल्हे की आग से चार लोग झुलस गए। सभी का DMCH में इलाज चल रहा है। वहीं, गैस चूल्हा मिस्त्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव में गैस चूल्हे से भभकी आग से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। चारों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर बताई है। घायलों में ललिता देवी 38 वर्ष उसका पुत्र श्रवण कुमार 11 वर्ष और पवन देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुनहद गांव में जख्मी ललिता देवी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया। ललिता देवी को बचाने के क्रम में पवन देवी और ललीता देवी का पुत्र भी झुलस गया। आग बुझाने के लिए परिजनों ने बगल में रहने वाले गैस चूल्हे के मिस्त्री को बुलाया। सूचना मिलते ही पड़ोसी को बचाने आए गैस चूल्हा मिस्त्री विंदेश्वर साह ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकालने के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने सभी चारों झुलसे लोगों को पहले घनश्यामपुर पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
झुलसे लोगों के साथ इलाज कराने आई पड़ोसी महिला रेणु देवी बताया कि ललिता देवी गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग की लपट ने ललिता देवी को चपेट में ले लिया। उसे बचाने गई पवन देवी और उसका पुत्र श्रवण भी झुलस गया। जब लोगों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो लोगों ने पड़ोस में रहने वाले गैस चूल्हा के मिस्त्री विंदेश्वर साह को बुलाया। उन्होंने जलते हुए गैस सिलेंडर को घर से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन