फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: For not paying extortion money, goons set two bikes on fire

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने लगाई दो बाइकों में आग, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

Thu, 24 Jul 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित जय शंकर झा के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे दो बाइक सवार युवक उनके घर पहुंचे और बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इनमें से एक युवक की पहचान असीनपुर निवासी शक्ति प्रभाकर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: For not paying extortion money, goons set two bikes on fire
पीड़ित और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 का है, जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की दो बाइकों में आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

पीड़ित जय शंकर झा के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे दो बाइक सवार युवक उनके घर पहुंचे और बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इनमें से एक युवक की पहचान असीनपुर निवासी शक्ति प्रभाकर के रूप में हुई है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा कुछ महीने पहले व्हाट्सएप के माध्यम से भी पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

विज्ञापन


पढ़ें: समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष का हाथ टूटा; चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार भय और तनाव के माहौल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed