{"_id":"6a167720fa711d45c206177a","slug":"bihar-news-economic-offences-unit-raided-six-locations-bdo-seizing-cash-jewellery-and-several-important-documents-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4327708-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BDO के छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; नकदी और दस्तावेज मिलने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BDO के छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; नकदी और दस्तावेज मिलने की चर्चा
Wed, 27 May 2026 11:07 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:07 AM IST
सार
दरभंगा के केवटी बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के छह ठिकानों पर ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की। जांच में करीब 89 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं। टीम नकदी, दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छापेमारी करती EOU की टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दरभंगा के केवटी प्रखंड की बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान की छह ठिकानो पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। बीडीओ की पैतृक आवास बहादुरपुर थाना क्षेत्र सहित प्रखंड कार्यालय,सरकारी आवास सीतामढ़ी जिला मधुबनी जिला की बाबूबरही स्थित घर पर EOU की अलग अलग छापेमारी करने में लगी है.छापेमारी टीम को नगद सहित कई जमीन, स्वर्ण आभूषण सहित अहम दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है.
बिहार आर्थिक अपराध इकाई की टीम बुधवार की अहले सुबह BDO चन्द्रमोहन पासवान की छह ठिकानो पर एक साथ तलाशी लेना शुरू कर दिया थ्य़ इनके की खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने का मामला दर्ज है। बता दें, की BDO की खिलाफ सरकारी लकड़ी का दुरूपयोग करने का भी आरोप लग चुका है।
जानकारी के अनुसार, केवटी प्रखंड मुख्यालय परिसर के पीछे स्थित सरकारी आवास, दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित निजी आवास, मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित पैतृक घर तथा सीतामढ़ी स्थित ससुराल समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, सत्यापन के दौरान बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लड़की पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पेड़ से बांधकर पीटा; गले में पट्टा डालकर गांव में घुमाया
प्रारंभिक जांच में उनके पास 89 लाख 13 हजार 500 रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
डीएसपी राजन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई
ईओयू की छापेमारी कार्रवाई डीएसपी राजन कुमार के नेतृत्व में चल रही है। केवटी मुख्यालय परिसर के पीछे स्थित सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईओयू की टीम दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य अभिलेखों की गहन जांच कर रही है।