फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News Body of youth found hanging from tree near Shakarpur railway crossing in Samastipur not identified

Bihar News: शकरपुर रेलवे ढाला के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, नहीं हो पाई है पहचान, हत्या की आशंका

Sat, 15 Feb 2025 02:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

Shakarpur Railway Crossing: शकरपुर रेलवे ढाला के पास पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Bihar News Body of youth found hanging from tree near Shakarpur railway crossing in Samastipur not identified
एंबुलेंस वाहन और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर रेलवे ढाला के पास बगीचे में एक पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर हसनपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर लटकाया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बगीचे के चौकीदार बिहार कांमती ने बतलाया कि शुक्रवार देर शाम को बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने महोगनी के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा। युवक का शव दो अलग-अलग शर्ट को जोड़कर बनाया गया था। युवक कहां का रहने वाला है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने भी उसकी पहचान नहीं की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। युवक का पैर जमीन से सट रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां पर लटकाया गया है। संभावना यह भी है कि किसी ट्रेन से उतरने के बाद वह घर जा रहा होगा। इसी दौरान उसकी हत्या की गई हो। हालांकि, उसके पास पहचान से संबंधित कोई भी कागजात टिकट आदि नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
हसनपुर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बतलाया कि ढाला के पास स्थित आम के बगीचे में मोहगनी के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाने को सूचना दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed