Bihar News: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने किया छठ व्रत, खुद बना रहीं हैं ठकुआ और प्रसाद
Bihar News: सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में हम हर साल खुद प्रसाद तैयार करते हैं। इस बार भी परिवार के सहयोग से व्रत कर रही हूं। आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गामी तालाब के किनारे पहला अर्घ्य अर्पित करूंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने लोक आस्था के महापर्व छठ का व्रत आरंभ किया है। बीती रात उन्होंने परंपरागत विधि-विधान के साथ खरना पूजा संपन्न की और आज सुबह से ही अर्घ्य के लिए प्रसाद तैयार करने में जुटी हैं। सांसद धर्मशीला गुप्ता दरभंगा स्थित अपने आवास पर स्वयं ठकुआ बनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से छठ का व्रत कर रही हैं।
पढ़ें: पटना में 500 से अधिक घाटों पर छठ महापर्व, शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव; जानिए कहां-कैसी व्यवस्था
डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में हम हर साल खुद प्रसाद तैयार करते हैं। इस बार भी परिवार के सहयोग से व्रत कर रही हूँ। आज शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गामी तालाब के किनारे पहला अर्घ्य अर्पित करूंगी। छठ पूजा के दौरान सांसद के पारिवारिक सदस्य भी व्रत और पूजा-अर्चना में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। दरभंगा के गामी तालाब में शाम को उनका अर्घ्य देने का कार्यक्रम निर्धारित है।