फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: BJP MLA Haribhushan Thakur Bachaul accused MP son of murderous attack

Bihar News: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सांसद पुत्र पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, थाने में दिया आवेदन

Sat, 30 Aug 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 05:11 PM IST
सार

Bihar Politics;  विधायक ने आवेदन में सांसद पुत्र के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें न्यायपालिका तथा कानून पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP MLA Haribhushan Thakur Bachaul accused MP son of murderous attack
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बिस्फी के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने रहिका थाना में आवेदन देकर आरजेडी सांसद फैयाज अहमद के पुत्र आसिफ अहमद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विधायक का कहना है कि रहिका प्रखंड में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान सांसद पुत्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया और जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बीच उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई, जिसके कारण वे कार्यक्रम स्थल छोड़कर बाहर आ गए।

विज्ञापन

विधायक ने आवेदन में सांसद पुत्र के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें न्यायपालिका तथा कानून पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन, जिले को मिलेंगी नई सुविधाएं

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में अक्सर बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधी टक्कर होती रही है। चुनावी माहौल में इस घटना ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है। फिलहाल सांसद फैयाज अहमद या उनके पुत्र की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed