{"_id":"676d0a73fa4f82e3920b77f7","slug":"bihar-news-bike-riding-miscreants-shot-woman-walking-in-samastipur-referred-to-dmch-in-critical-condition-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पैदल जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पैदल जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर
Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर में एक महिला को गोली मारी गई है। गंभीर जख्मी महिला को डीएमसीएच रेफर किया गया है। महिला रोसरा से हथौड़ी के भटोरा गांव जा रही थी।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले में शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के नरसिंभा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला को पंजरे में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बदमाशों की संख्या चार बताई गई है, जो दो बाइकों पर सवार थे। जख्मी महिला शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के रहियार काकरघाटी की रामठाकुर की पत्नी रूबी देवी (26) बताई गई है। घटना की सूचना पर रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वह रात ऑटो से रोसरा से हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटोरा गांव अकेले जा रही थी। रोसरा से ही ऑटो वाले से भी बकझक हो गई थी। ऑटो वाले ने उसे नरसिंभा चौक के पास उतार दिया। जबकि वह भटौरा पहुंचा देने की बात कर रही थी। महिला ने बतलाया कि वह ऑटो से उतरकर पैदल ही भटोरा गांव के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान चिमनी के पास दो बाइक पर चार लोग खड़े थे। अचानक उस पर गोली चला दी। पहले तो लगा कि उसे बाइक का चक्का आवाज किया है, लेकिन जब उसके शरीर में झनझनाहट हुई और खून निकलने लगा तो वह जमीन पर नीचे बैठ गई। बाद में हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुटी तो उसे शिवाजी नगर पीएसी में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। पहुंचे परिवार के लोग उसे रात में ही लेकर दरभंगा रवाना हो गए।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि ऑटो से उतर कर हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटोरा गांव जा रही महिला पर बदमाशों ने गोली चलाई है। महिला के पंजरे में गोली लगी है। गोली किस कारण से महिला पर चलाई गई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। महिला ने अपना बयान नहीं दिया है। आज पुलिस पदाधिकारी को दरभंगा भेज कर महिला का बयान लिया जाएगा। उसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।