{"_id":"671e11c4b40d32cb660c68ca","slug":"bihar-news-bhai-virendra-called-giriraj-singh-giddharaj-singh-says-he-is-spreading-hatred-in-country-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को यह क्या कह दिया, देश में नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को यह क्या कह दिया, देश में नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया
Sun, 27 Oct 2024 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:41 PM IST
सार
Darbhanga News: राजद नेता ने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता बिहार में हैं, तब तक कोई भी दंगा नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से एक अपील भी की है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राजद नेता भाई वीरेंद्र तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और राजद नेता भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह का नाम बदलकर 'गिद्धराज सिंह' कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह बिहार सहित पूरे देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि गिरिराज सिंह हिन्दू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता जागरूक है और यहां दंगे नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर तंज
राजद नेता ने गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि गिद्धराज सिंह, जो समाज में नफरत फैला रहे हैं, उनका नफरत की दुकान को बिहार में खोलने का प्रयास सफल नहीं हो रहा है। भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से अपील की कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें और उन्हें जेल में बंद करें ताकि सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘महागठबंधन नेताओं के रहते बिहार में कोई दंगा नहीं होगा’
भाई वीरेंद्र ने साफ किया कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता बिहार में हैं, तब तक कोई भी दंगा नहीं हो सकता। उनका दावा है कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का कोई प्रयास सफल नहीं होगा और राजद ऐसी ताकतों के खिलाफ डटकर खड़ा रहेगा। गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर नामकरण और नफरत फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे राज्य में सियासी माहौल गर्म हो गया है।