फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Accused arrested cheating 86 lakh name of crypto currency,job placement

बिहार न्यूज: क्रिप्टो निवेश का झांसा, वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी; दरभंगा में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 10:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 10:58 PM IST
सार

दरभंगा में क्रिप्टो करेंसी में निवेश, नौकरी और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 86.35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शुभम कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसके दो बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और देश के विभिन्न राज्यों से 10 साइबर ठगी की शिकायतें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Bihar News :Accused arrested cheating 86 lakh name of crypto currency,job placement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शुभम ठाकुर

विस्तार

दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश, नौकरी दिलाने और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 86 लाख 35 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में कृष्ण कुमार ठाकुर के बेटे शुभम कुमार को नगर थाना क्षेत्र के राज परिसर से गिरफ्तार किया है। वहीं, साइबर थाने की पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है। मामला वर्ष 2025 का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुभम ने 3 जनवरी और 23 मई 2025 को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दो खाते, एक सेविंग अकाउंट और एक बिजनेस अकाउंट खुलवाए थे। पुलिसिया जांच में 13 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 37 लाख 55 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। शुभम की गिरफ्तारी के बाद दरभंगा साइबर थाना पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम स्पेशल यूनिट, पटना की टीम को दोनों संदिग्ध खातों की जांच के लिए भेजा गया था। जांच के बाद शुभम कुमार ठाकुर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। आरोपी खातों में हुए लेनदेन के संबंध में कोई माकूल जवाब नहीं दे सका। इतना ही नहीं, खातों में हुए लेनदेन से संबंधित कोई कागजात और साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके दोनों मोबाइल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी की कुल 10 शिकायतें सामने आई थीं
बताया जाता है कि शुभम कुमार ठाकुर के दोनों खातों को लेकर देश के कई राज्यों से साइबर ठगी की कुल 10 शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों में क्रिप्टो करेंसी में निवेश, नौकरी दिलाने सहित कई तरह का प्रलोभन देकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया था।


ये भी पढ़ें- बिहार: मोतिहारी में छापेमारी के दौरान मिले 4.15 लाख रुपये, चार सिपाहियों ने हड़प लिए तीन लाख; चारों बर्खास्त

आरोपी के एक खाते में 3 जनवरी से 13 अक्टूबर 2025 के बीच करीब 49 लाख रुपये आए थे, जबकि दूसरे खाते में 13 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 37 लाख 55 हजार रुपये आए थे। इन दोनों खातों में साइबर ठगी की रकम आने के बाद दूसरे खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए।

इस संबंध में साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को थाना बुलाकर रुपये के लेनदेन से संबंधित कागजात और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शुभम कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed