फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :Abused One Yaer pretext of marriage in love affair

Bihar Crime: शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शोषण, तंग आकर युवती ने कराया मामला दर्ज; दरभंगा का मामला

Sun, 05 Apr 2026 02:48 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:48 PM IST
सार

दरभंगा में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शोषण का आरोप लगाया है। पंचायत में समाधान नहीं होने पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Bihar News :Abused One Yaer pretext of marriage in love affair
आरोपी नईम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाना में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब शादी से इंकार कर रहा है, जिसके बाद उसने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 23 मार्च को आरोपी युवक उसके घर में मौजूद था, जहां आपत्तिजनक स्थिति में उसे परिजनों और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। अगले दिन 24 मार्च को गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, उसके परिवार की ओर से धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला, युवक को मारी दो गोलियां; गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी में युवती ने बताया कि मोहनपुर गांव निवासी आरोपी नईम, जो गफ्फार का पुत्र है, अपने एक रिश्तेदार के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त कर बातचीत शुरू की, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने पहले सिंहवाड़ा थाना में आवेदन दिया, जहां से मामले को महिला थाना भेजा गया।

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed