फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: A speeding vehicle ran over bike riders in Darbhanga, 2 died, other seriously injured

Bihar News: दरभंगा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 28 Oct 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में डॉक्टर के पास से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: A speeding vehicle ran over bike riders in Darbhanga, 2 died, other seriously injured
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में एनएच-27 के दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग पर सिमरी थानाक्षेत्र के शास्त्री चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। फिर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस हादसे में मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की स्थिति गंभीर है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिमरी थानाक्षेत्र के बिरदीपुर गांव निवासी शकील अहमद के बेटे आरिफ अहमद लाल बाबू (26) और मो. इम्तेयाज के बेटे मो. शारिक हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. आरिफ की तबीयत खराब हो गई थी। अन्य दोनों युवक उसे डॉक्टर से दिखाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री चौक के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को त्वरित चिकित्सा के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं।

 
इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में फरार पिकअप चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed