{"_id":"667d42c47b192202bb0410d5","slug":"bihar-news-a-couple-was-caught-in-an-objectionable-situation-in-samastipur-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी युगल, दोनों को लोगों ने रस्सी में बांधकर पीटा; पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी युगल, दोनों को लोगों ने रस्सी में बांधकर पीटा; पुलिस ने कराया मुक्त
Thu, 27 Jun 2024 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:15 PM IST
सार
Bihar News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास एक घर में आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में लोगों ने रस्सी से हाथ पांव बांध डाला और उसकी जमकर पिटाई की। प्रेमी भागीरथपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
घटना के संबंध में बताया गया है कि अकबरपुर गांव की रहने वाली एक युवती को लोगों ने रात भागीरथपुर गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद जुटे लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को रस्सी से हाथ पांव बंद डाला। साथ ही इस दौरान दोनों की लोगों ने पिटाई भी की। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा इसका वीडियो भी बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हाथ पांव बंधा युवक दिख रहा है। वहीं लड़की के साथ भी लोग पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में कुछ लोग प्रेमी युगल को मारपीट करने से मना भी कर रहे हैं, बावजूद युवक द्वारा लड़की को थप्पड़ मारा जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस
रात में पकड़े गए प्रेमी युगल की वीडियो सुबह होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी कुछ लोगों द्वारा कल्याणपुर थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और अपने साथ थाना ले गई।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ने क्या कहा
कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चंद्रधारिया ने बताया कि प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पीटे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया। प्रेमी युगल को थाना लाया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन