फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   16-year-old girl Muzaffarpur suspected Honor killing; body found murdered dumped Darbhanga

बिहार: मुजफ्फरपुर की 16 साल की किशोरी की हत्या की आशंका, दरभंगा में मिला शव; परिवार फरार; ऑनर किलिंग का शक

Mon, 05 Oct 2026 08:29 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का शव दरभंगा के कमतौल में मिला। जांच में पहचान टेकवारा गांव की रहने वाली के रूप में होने की जानकारी मिली। परिवार के फरार होने से पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
16-year-old girl Muzaffarpur suspected Honor killing; body found murdered  dumped  Darbhanga
शव मिलने की जानकारी मिलते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का शव दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू किए तो किशोरी के मुजफ्फरपुर के टेकवारा गांव की रहने वाली होने की जानकारी मिली। घटना के बाद उसके परिजनों के घर से फरार मिलने पर पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका है।

विज्ञापन

दरअसल, 23 सितंबर को कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर मार्ग पर सिसवनी के सुनसान इलाके से पुलिस ने एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया शव को देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और उसकी पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र की कटाई पंचायत के टेकवारा गांव पहुंची। वहां किशोरी का घर बंद मिला। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से उसके पिता समेत परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

कमतौल के एसडीपीओ सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि अज्ञात किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान के लिए जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस को मृत किशोरी के मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र के टेकवारा गांव की रहने वाली होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो परिवार के लोग फरार मिले। पुलिस किशोरी की हत्या में परिजनों की संभावित संलिप्तता और ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस फरार परिजनों की तलाश कर रही है। साथ ही हत्या के कारणों और किशोरी का शव दरभंगा लाकर फेंके जाने की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed