फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Martyr Ajay Jha's funeral held with guard of honour, he was killed in attack by extremists in Manipur

Bihar: उग्रावादियों के हमले में शहीद जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

Tue, 16 Jul 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Jul 2024 03:03 PM IST
सार

Martyr Ajay Kumar Jha: मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद जवान अजय कुमार झा का मंगलवार को मधुबनी में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
Bihar: Martyr Ajay Jha's funeral held with guard of honour, he was killed in attack by extremists in Manipur
शहीद जवान अजय कुमार झा का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में गोली लगने से शहीद हुए जवान अजय कुमार झा का शव मंगलवार को मधुबनी में उनके गांव मधेपुर प्रखंड के बाकी पहुंचा। उसके बाद मधेपुर प्रखंड निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद अजय कुमार झा का नम आंखों से अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सीआरपीएफ जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान शहीद जवान के परिजनों की रोने की आवाज गूंज रही थी। लोगों ने नारे लगाए जब तक सूरज चांद रहेगा अजय तेरा नाम रहेगा। नम आंखों से शहीद अजय कुमार झा को अंतिम विदाई दी गई। हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाकी गांव निवासी अजय कुमार झा रविवार को मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में गोली लगने से शहीद हो गए। शहीद अजय कुमार झा सीआरपीएफ 20 बटालियन में कार्यरत थे। सीआरपीएफ के अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे और परिवार को ढांढ़स दिया। उन्होंने बताया कि जैसे बिहार में संध्या गश्ती कहा जाता है, इसी तरह वहां गश्ती की जा रही थी। उसी दौरान उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें मणिपुर के भी दो पुलिस जवान घायल हो गए। उनके भी सिर में गोली लगी थी। वे दोनों जवान अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन अजय शहीद हो गए।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बाकी पहुंचने के साथ कोहराम मच गया। जहां शहीद अजय कुमार झा के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में प्रखंड वासी पहुंचे। शहीद अजय कुमार झा के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ 20 बटालियन के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल, झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल, मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed