फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Lift of DMCH surgical building in Darbhanga malfunctioned six people trapped for half an hour

Bihar News: DMCH के सर्जिकल भवन की लिफ्ट में खराबी, दो बच्चे सहित छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे

Sat, 14 Dec 2024 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

दरभंगा जिले में DMCH के सर्जिकल भवन की लिफ्ट में खराबी आने से दो बच्चे सहित छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी लोग सुरक्षित निकल पाए।

विज्ञापन
Bihar Lift of DMCH surgical building in Darbhanga malfunctioned six people trapped for half an hour
लिफ्ट में खराबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के न्यू सर्जिकल भवन की लिफ्ट खराबी आने के कारण दो बच्चे सहित छह मरीजों के परिजन लिफ्ट के अंदर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए डीएमसीएच प्रशासन को काफी मसक्कत करनी पड़ी। यहां लगे लिफ्ट के अंदर जाते ही लोगों के मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है और इस लिफ्ट में अलार्म सिस्टम भी नहीं लगाया गया है। आज फंसे लोगों ने बाहर परिसर में खड़े लोगों को इशारा करके बुलाया तो लोग समझ पाए कि लिफ्ट में खराबी के कारण गेट नहीं खुल रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सर्जिकल भवन में मरीज को लेकर परिजन दूसरे तल्ले पर जा रहे थे। इस दौरान करीब पांच लोग लिफ्ट अंदर ही फंस गए। नए सर्जिकल भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिसम्बर 2023 में हुआ था। जबकि जनवरी 2024 से इस भवन के सर्जरी और ऑर्थो विभाग को चलाया जा रहा है। इस भवन में कुल तीन जगहों पर नौ लिफ्ट लगाए गए, जिसमें मात्र लिफ्ट ही चालू है। इसको चलाने के लिए लिफ्टमैन को बहाल किया गया है। यह ऐसा लिफ्ट है कि इसके अंदर जाते ही लोगों का मोबाइल काम करना बंद कर देता है।
विज्ञापन


वहीं, इस लिफ्ट में अलार्म सिस्टम भी नहीं लगाया गया है, जिस कारण आज फंसे लोग किसी बाहरी व्यक्ति को फोन करके भी नहीं बुला सके। यह तो आज गनीमत रही बाहर में खड़े अन्य मरीज के परिजनों को लगा कि लिफ्ट नहीं खुल रहा है तो उन लोगों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दिया तो लिफ्टमैन भाग आया, तब जाकर लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में फंसे मरीज के परिजन विनोदराम ने बताया कि उनका दो पुत्र सहित छह लोग लिफ्ट में खराबी आने के कारण फंसे हुए थे। लिफ्ट का गेट नहीं खुल रहा था। काफी हंगामा के बाद लिफ्ट मैन के आने पर लिफ्ट का गेट खोला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed