Bihar: भू राजस्व मंत्री ने दरभंगा में लगाया जनता दरबार, जमीन संबंधी समस्याएं सुन निराकरण का दिया आश्वासन
Darbhanga News: मंत्री संजय सरावगी ने ज्यादातर लोगों को बताया कि उनका विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे में सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने के बदले खुद ऑनलाइन अपनी समस्या का आवेदन किया करें। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद दरभंगा परिसदन में जनता दरबार लगाया। मंत्री ने इस दौरान सैकड़ों लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री के सामने जमीन संबंधी समस्या लेकर पहुंचे सबसे ज्यादा ऐसे लोग देखे गए जो किसी न किसी कारण से अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। बहुत ऐसे लोगों ने अपनी समस्या मंत्री को बताई कि विभाग बिना कारण लोगों का काम समय पर नहीं कर रहा है और संबंधित कर्मी उन्हें बेवजह सिर्फ दौड़ा कर परेशान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News:युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, तीन युवकों से पूछताछ जारी; घर से बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव
मंत्री ने ज्यादातर लोगों को बताया कि उनका विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे में सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने के बदले खुद ऑनलाइन अपनी समस्या का आवेदन किया करें। वहीं, विशेष परिस्थिति में प्रखंड कार्यालय पर ऑफलाइन जाकर भी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई दिक्कत हो तो वह खुद भी हर वक्त जनता के लिए उपलब्ध हैं। आम लोग अपनी समस्या लेकर सीधे उनके पास पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime:विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
इसके अलावा मंत्री ने भूमि सर्वेक्षण स्वघोषणा प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च को अगले आदेश तक बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि अभी कुछ दिनों तक सरकार का पोर्टल खुला रहेगा। जिन लोगों ने अब तक अपनी जमीन का स्वघोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द सरकार के पोर्टल पर खुद ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर लें या फिर विशेष शिविर में जाकर अपने जमीन के दस्तावेज के साथ स्वघोषणा पत्र जमा कर दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.