फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar girl died a painful death after falling into boiling water, a mountain of sorrow broke on the family

Bihar: दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के निमरौली गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो साल की बच्ची इनारा की खौलते हुए माड़ में गिरने से मौत हो गई। बच्ची घर में खेल रही थी तभी वह गरम माड़ के बर्तन में गिर पड़ी। 
 

विज्ञापन
Bihar girl died a painful death after falling into boiling water, a mountain of sorrow broke on the family
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निमरौली गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बच्ची इनारा की खौलते मार (भात का माड़) में गिर जाने से मौत हो गई। मासूम इनारा खुर्शीद आलम की इकलौती पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बारिश के कारण बच्ची की मां निखत घर के अंदर भोजन पका रही थीं और इनारा पास में चौकी पर खेल रही थी। खाना तैयार होने के बाद मां ने गरम माड़ को एक बड़े बर्तन में निकाला और बाहर पानी लेने चली गईं। तभी मासूम इनारा खेलते-खेलते खौलते माड़ में गिर पड़ी। बच्ची की चीख सुनकर मां दौड़ी तो देखती है कि बच्ची बुरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे लेकर पहले एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन डॉक्टर द्वारा अधिक पैसे की मांग किए जाने के कारण वे इलाज नहीं करवा सके। इसके बाद बच्ची को डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता खुर्शीद आलम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इनारा उनके पांच बेटों के बाद एकमात्र बेटी थी। बच्ची की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेंता थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed