फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Fire broke out near platform-1 of Samastipur Junction, RPF and railway personnel averted accident

Bihar: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास लगी आग, अफरा-तफरी के बीच RPF और रेलवे कर्मियों ने ऐसे संभाला मोर्चा

Sun, 30 Mar 2025 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Mar 2025 09:11 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने कहा कि आग रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में लगी थी, जिससे रेलवे ट्रैक या किसी अन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच के लिए आरपीएफ को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Fire broke out near platform-1 of Samastipur Junction, RPF and railway personnel averted accident
आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास रविवार शाम अचानक झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे यार्ड में रेलवे लाइन के किनारे उठती आग की लपटों को देख यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायरफाइटर्स की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

 
खाली बोगियों और सिग्नल सिस्टम को बचाया गया
जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें धीरे-धीरे फैलने लगी थीं, जिससे पास में खड़ी रेलवे की दो खाली बोगियां और रेलवे का सिग्नल सिस्टम भी चपेट में आ सकते थे। लेकिन आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए समय रहते आग को बुझा दिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:युवक के हाथ बांधे, बाल काटे और कालिख पोती; फिर गले में जूते की माला डालकर घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अग्निशमन टीम के पहुंचने तक बुझ चुकी थी आग
घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन टीम को बुलाया गया। लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था। आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायरफाइटर्स के सहयोग से आग बुझाने में सफलता हासिल की।


 
इस वजह से आग लगने की आशंका
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झाड़ियों में आग कैसे लगी, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी यात्री ने जली हुई सिगरेट झाड़ियों में फेंक दी होगी, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना पर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि आग रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में लगी थी, जिससे रेलवे ट्रैक या किसी अन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच के लिए आरपीएफ को निर्देश दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar:झूठे दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा से आरोपी बरी, तत्कालीन डीएसपी समेत तीन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed