फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Fearing arrest, accused jumped from roof as soon as he saw police, both legs and waist fractured

Bihar: गिरफ्तारी के डर से पुलिस को देखते ही आरोपी छत से कूदा, दोनों पैर और कमर फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Mar 2024 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Mar 2024 12:31 PM IST
सार

Darbhanga Hindi News: सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट और जानलेवा हमला करने के पुराने मामले में प्रमोद महतो के खिलाफ वारंट निर्गत था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने घर की पहली मंजिल की छत से जमीन पर कूद गया है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Fearing arrest, accused jumped from roof as soon as he saw police, both legs and waist fractured
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में एक शख्स गिरफ्तारी के डर से पुलिस को देखते ही छत से नीचे कूद गया। इस हरकत से आरोपी दोनों पैर और कमर फ्रैक्चर हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, घायल शख्स कोर्ट का वारंटी प्रमोद महतो है, जिसे गिरफ्तार करने पुलिस गांव पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देखते ही वारंटी छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने के दौरान घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छापेमारी के लिए गई पुलिस को देख आरोपी प्रमोद महतो पहले तो अपने मकान के छत की ओर भागा। लेकिन जब उसने देखा कि छत पर भी वह पकड़ा जाएगा तो उसने प्रथम तल से नीचे जमीन पर छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि प्रमोद महतो एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले का आरोपी है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत हो चुका है। बताया जा रहा है कि रात में घर के लोग भोजन करने के बाद लोग सो रहे थे। इसी दौरान उसके घर पर सिमरी थाना पुलिस छापेमारी के लिए पहुंच गई। घर के बाहर से जैसे ही पुलिस ने आवाज लगाई कि प्रमोद महतो पुलिस की डर से अपने छत के ऊपर जाकर नीचे कूद गया। कूदने के दौरान जब उसका संतुलन बिगड़ा तो वह जमीन पर गिरकर जख्मी हो गया। आरोपी की हालत देख पुलिस ने उसे अपने वाहन से सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रशासनिक डा. प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी के दोनों पैर और कमर में फ्रैक्चर जैसा प्रतीत हो रहा था। उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

 
वहीं, इस मामले को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट और जानलेवा हमला करने के पुराने मामले में प्रमोद महतो के खिलाफ वारंट निर्गत था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने घर की पहली मंजिल की छत से जमीन पर कूद गया है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed