फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Farmers are leaving tomatoes in the fields as they are not getting the right price in the market

Bihar: मंडी में नहीं मिल रहा टमाटर का रेट, खेतों में ही छोड़ रहे उपज; समस्या सुनने पहुंचे भाकपा माले के नेता

Mon, 21 Apr 2025 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 03:12 PM IST
सार

Bihar: भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किसान हित की बात करने वाले नेता आज चुप हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस इलाके में कैचप, सॉस, चटनी और अचार बनाने वाली फैक्टरी की स्थापना करे।

विज्ञापन
Bihar: Farmers are leaving tomatoes in the fields as they are not getting the right price in the market
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित मोतीपुर सब्जी हब में टमाटर की इस बार बंपर पैदावार हुई है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है। मंडी में टमाटर का भाव एक से दो रुपये प्रति किलो तक आ गया है, जिससे हताश किसान उपज खेतों में ही सड़ने को छोड़ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान सभा और भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मोतीपुर पहुंचकर किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन

खेतों में ही सड़ रहे सैकड़ों क्विंटल टमाटर
किसान ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि महंगे बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च करने के बावजूद जब मंडी में दाम नहीं मिलता, तो फसल को खेत में ही सड़ने देना मजबूरी बन जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में न तो कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था है और न ही कोई टमाटर आधारित प्रोसेसिंग यूनिट मौजूद है। किसान श्याम बाबू सिंह, हरिदेव सिंह, बखेरी सिंह, ललन दास और कृष्णदेव सिंह ने खेत में सड़ते टमाटर दिखाते हुए कहा कि ऐसी हालत में वे आगे टमाटर की खेती नहीं कर पाएंगे। कर्ज कैसे चुकाएं और अगली फसल की तैयारी कैसे करें यही सबसे बड़ी चिंता बन गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर; छह लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोसेसिंग यूनिट की मांग
भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव के समय किसान हित की बात करने वाले नेता आज चुप हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस इलाके में कैचप, सॉस, चटनी और अचार बनाने वाली फैक्टरी की स्थापना करे, ताकि किसानों को हर साल इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इलाके का प्रमुख मंडी है मोतीपुर
गौरतलब है कि मोतीपुर सब्जी मंडी समस्तीपुर जिले की प्रमुख मंडियों में से एक है। यहां से समस्तीपुर के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, वैशाली और बेगूसराय जिलों के थोक व्यापारी सब्जी खरीदते हैं। लेकिन इस बार टमाटर के साथ ही पिछले साल बंधा गोभी और पत्ता गोभी की भी ऐसी ही दुर्गति हो चुकी है, जिससे किसानों की आर्थिक रीढ़ टूटती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed