फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: Video of 'Go Back' slogans against BJP candidate Maithili Thakur goes viral

Bihar Election: भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के खिलाफ ‘गो बैक’ नारे का वीडियो वायरल, लोगों ने बताया पुराना

Tue, 28 Oct 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Oct 2025 07:14 PM IST
सार

Bihar Election: बिरौल प्रखंड के शिवनगर घाट गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उनका कहना है कि अब सभी कार्यकर्ता मैथिली ठाकुर के साथ हैं और उन्हें बड़े अंतर से जीत दिलाने का संकल्प ले चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Video of 'Go Back' slogans against BJP candidate Maithili Thakur goes viral
नारे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग ‘मैथिली ठाकुर गो बैक’ के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि वायरल वीडियो पुराना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह वीडियो उस समय का है जब भाजपा ने पहली बार मैथिली ठाकुर को टिकट दिया था। उस वक्त कुछ कार्यकर्ता स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर नाराज थे और टिकट घोषणा के बाद विरोध स्वरूप नारेबाजी की थी।

विज्ञापन

बिरौल प्रखंड के शिवनगर घाट गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उनका कहना है कि अब सभी कार्यकर्ता मैथिली ठाकुर के साथ हैं और उन्हें बड़े अंतर से जीत दिलाने का संकल्प ले चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विरोध की बात अब खत्म हो चुकी है, हम मैथिली ठाकुर को 50 हजार से अधिक मतों से जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार को भी यूपी की तरह डबल इंजन की सरकार की जरूरत', बेगूसराय में बोले चिराग पासवान

भाजपा कार्यकर्ता ललित मिश्रा ने कहा कि पुराने वीडियो को वायरल कर विरोधी पक्ष राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताया।उधर, पुलिस और प्रशासन ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed