Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: Long live Mukesh Sahani Pawan Singh mistakenly said this instead of Madan Sahani

Bihar Election: 'मुकेश सहनी जिंदाबाद'...मदन सहनी की जगह ये बोल गए पवन सिंह; बाद में मुस्कुराते हुए मांगी माफी

Mon, 03 Nov 2025 08:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 08:48 PM IST
सार

Bihar Election: पवन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तालाब में कूदकर मछली पकड़ने का रील बनाकर बिहार की जनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। यहां सिर्फ पवन सिंह की रील चलेगी।

विज्ञापन
Bihar Election: Long live Mukesh Sahani Pawan Singh mistakenly said this instead of Madan Sahani
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जनसभा के दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला। बिहार सरकार के मंत्री और जदयू उम्मीदवार मदन सहनी के समर्थन में पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तारालाही स्थित स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पवन सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग छतों और पेड़ों से लेकर बांस के सहारे तक चढ़ गए थे ताकि एक झलक पा सकें।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच पर मौजूद जदयू उम्मीदवार मदन सहनी का हाथ थामते हुए नारा लगाया मुकेश सहनी जिंदाबाद। पीछे से किसी ने उन्हें याद दिलाया कि उम्मीदवार मदन सहनी हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार में विरासत और विकास का साथ', जनसभा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए मंच से माफी मांगी और कहा कि मदन सहनी जिंदाबाद। इसके बाद उन्होंने मदन सहनी को विजय का माला पहनाया। पवन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तालाब में कूदकर मछली पकड़ने का रील बनाकर बिहार की जनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। यहां सिर्फ पवन सिंह की रील चलेगी।

उन्होंने अपने फिल्मी अंदाज में मंच पर घूम-घूमकर जनता का उत्साह बढ़ाया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पानी में कूदकर ड्रामा करने और रील बनाने से बिहार की जनता प्रभावित नहीं होगी। जनता विकास चाहती है, और वह काम केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। शाहनवाज ने कहा कि बिहार की जनता 6 नवंबर को विकास और स्थिरता के लिए वोट देगी। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed