फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: CPI candidate Shyam Bharti lashes out at Maithili Thakur for eating makhana in Pagh

Bihar Election: 'पाग में मखाना खाना पड़ेगा महंगा', मैथिली ठाकुर पर भड़के CPI प्रत्याशी श्याम भारती; क्या कहा?

Sun, 26 Oct 2025 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar Election: श्याम भारती ने कहा कि मिथिला की पाग हमारी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। जिस पाग से हम अतिथियों का स्वागत करते हैं, उसी में मखाना रखकर खाना हमारी परंपरा का अपमान है।

विज्ञापन
Bihar Election: CPI candidate Shyam Bharti lashes out at Maithili Thakur for eating makhana in Pagh
सीपीआई उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हायाघाट विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर और सीपीआई प्रत्याशी श्याम भारती के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं जनसूराज की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी हैं। सीपीआई प्रत्याशी श्याम भारती लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के हालिया विवादित वीडियो पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

श्याम भारती ने कहा कि मिथिला की पाग हमारी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। जिस पाग से हम अतिथियों का स्वागत करते हैं, उसी में मखाना रखकर खाना हमारी परंपरा का अपमान है। यह मिथिला की अस्मिता से खिलवाड़ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें भी प्रतिदिन कई जगह पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया जाता है, लेकिन हम उस सम्मान को सिर माथे लेते हैं, उसका मजाक नहीं बनाते।

विज्ञापन


पढ़ें: धोती-साड़ी के तंबुओं का शहर बना बड़गांव, सूर्योपासना के लिए जुटे देशभर के श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, यूपी के बलिया से आई भाजपा नेत्री केतकी सिंह के एक बयान ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है। दरअसल, मंच से उन्होंने पाग को फेंकते हुए कहा था कि पाग से सम्मानित हमारी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर हैं। इस बयान पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। श्याम भारती ने कहा कि हायाघाट के लोग बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा, पिछले 20 वर्षों में इस क्षेत्र में कोई ठोस विकास नहीं हुआ। सड़क, पेयजल, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी नदारद हैं। अशोक पेपर मिल चालू करने का वादा बार-बार किया गया, लेकिन पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो अशोक पेपर मिल को चालू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मिल के दोबारा शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में औद्योगिक विकास का रास्ता खुलेगा। श्याम भारती ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रोश है। हायाघाट के लोग गोलबंद होकर बदलाव के लिए तैयार हैं। लोग न सिर्फ समर्थन दे रहे हैं, बल्कि आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।

उन्होंने मौजूदा विधायक रामचंद्र साह पर भी हमला बोला। कहा कि पांच वर्षों में उन्होंने जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। इसी कारण अब गांव-गांव में उनका विरोध हो रहा है और लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सीपीआई प्रत्याशी ने जनता से अपील की कि वे उन्हें एक मौका दें ताकि हायाघाट को विकास की नई दिशा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed