फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: Congress MP Priyanka Gandhi holds a roadshow in Samastipur news in hindi

Bihar Election: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का समस्तीपुर में रोड शो, उमड़ा जन सैलाब; पप्पू यादव भी रहे साथ

Mon, 03 Nov 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar Election: प्रियंका गांधी का रोड शो रोसड़ा के नंद चौक से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित गांधी स्मारक तक पहुंचा। पूरे मार्ग में सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग उमड़े और प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन
Bihar Election: Congress MP Priyanka Gandhi holds a roadshow in Samastipur news in hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बीके रवि के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी बीके रवि और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल रहे।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का रोड शो रोसड़ा के नंद चौक से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित गांधी स्मारक तक पहुंचा। पूरे मार्ग में सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग उमड़े और प्रियंका गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी रोड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: नामांकन वापस नहीं लेने पर अफजल अली पर कार्रवाई, राजद ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रोड शो से महागठबंधन को मजबूती मिलेगी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन से महागठबंधन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। जनता इस बार बदलाव के मूड में है और कांग्रेस प्रत्याशी बीके रवि को भारी समर्थन मिल रहा है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते पर बड़े वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। कार्यक्रम समाप्ति के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed