फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Dr. Javed Abdullah made a call for environmental protection in this way

Bihar News: दरभंगा से उठी धरती की पुकार! पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ. जावेद अब्दुल्लाह ने कुछ यूं किया आह्वान

Sat, 03 May 2025 04:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 03 May 2025 04:49 PM IST
सार

दरभंगा में लोगों ने एक अनोखा नजारा देखा, जब डॉ. जावेद अब्दुल्लाह नाम के एक पर्यावरण कार्यकर्ता और लेखक सड़क पर लोटते और रेंगते हुए चलते नजर आए। लोग यह देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन
Bihar Dr. Javed Abdullah made a call for environmental protection in this way
पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया रोलिंग क्रॉलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में लोगों ने एक अनोखा नजारा देखा, जब डॉ. जावेद अब्दुल्लाह नाम के एक पर्यावरण कार्यकर्ता और लेखक सड़क पर लोटते और रेंगते हुए चलते नजर आए। लोग यह देखकर हैरान रह गए। डॉ. जावेद ने बताया कि वह धरती की पीड़ा को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और चाहते हैं कि पृथ्वी और पर्यावरण को संविधान की प्रस्तावना में जगह दी जाए।
विज्ञापन


इसी मांग को लेकर उन्होंने दरभंगा में एक मील से ज्यादा की दूरी रोलिंग और क्रॉलिंग करते हुए तय की। उन्होंने कहा कि यह केवल कोई दिखावा नहीं है, बल्कि पूरी मानवता को जगाने और सोचने पर मजबूर करने वाला एक संदेश है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  जातीय जनगणना को लेकर रालोमो ने निकाली आभार यात्रा, कहा- इससे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिलेगा हक
विज्ञापन
विज्ञापन


'मानव जाति पृथ्वी की सबसे बड़ी अपराधी बनी'

डॉ. जावेद अब्दुल्ला ने यह अनोखी यात्रा एक अपराधी के कपड़े पहनकर की। इसका मकसद यह दिखाना था कि आज इंसान खुद धरती का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है। यह यात्रा दरभंगा के होली रोजरी चर्च, दोनार से शुरू हुई और कर्पूरी चौक पर जाकर खत्म हुई। यात्रा की शुरुआत चर्च के फादर रॉय, ब्रदर नोबेल और सिस्टर्स की मौजूदगी में हुई। सभी ने पोप फ्रांसिस की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का नक्सलियों से कनेक्शन

डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने रोलिंग और क्रॉलिंग इसलिए की ताकि लोगों को चेतावनी दी जा सके, अगर समय रहते पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो एक दिन आम लोगों को भी इसी तरह जमीन पर लोटना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रदर्शन यह बताता है कि प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर लोग अब भी नहीं जागे, तो आने वाले समय में जीवन मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed