{"_id":"67359cf870fe27ed1c0b66ab","slug":"bihar-darbhanga-protesting-husband-illicit-relationship-cost-wife-dearly-she-was-beaten-up-thrown-out-of-house-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला
Thu, 14 Nov 2024 12:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:17 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा जिले में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
कमतौल थाना, दरभंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। बताया जाता है कि मुहम्मदपुर तेलिया पोखर निवासी अनिल कुमार प्रसाद अपने साथ एक महिला को घर में लाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि विरोध करने पर पत्नी लक्ष्मी देवी की पति ने जमकर पिटाई कर दी और उसे बीच बचाव करने आए पुत्र और पुत्रवधु के साथ मारपीट कर तीनों को जख्मी कर दिया। पत्नी लक्ष्मी देवी बोलेरो में बैठाकर मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट शरफुद्दीनपुर चौक पर रात के अंधेरे में छोड़कर भाग गया। वह किसी तरह वहां से अपने मायके चली गई, जहां मायके वालों ने उसका सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया।
विज्ञापन
पीड़ित लक्ष्मी देवी का कहना है कि वह अपने पति का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का लगातार विरोध कर रही थी। लेकिन उसके पति की आदत में बिल्कुल सुधार नहीं आ रहा था। आदत इतनी खराब हो गई थी कि वह अब उस महिला को अपने घर में रखना चाहते थे, जिसका वह विरोध कर रही थी। इस कारण उसे उसके पति ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उसे घर से भी निकाल दिया गया है। अभी फिलहाल वह अपने मायके में है।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी फिलहाल थाना में इस तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। अगर पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलेगा, तब उचित कार्रवाई की जाएगी।