Bihar: चाची ने जहर देकर की भतीजे की हत्या, आज ही होने वाली थी शादी; गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
Bihar: मृतक के पिता मोहम्मद इलियास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे अली हुसैन की आज शादी थी। लेकिन मेरी भाभी हसबुल खातून ने उसे जहर देकर मार डाला और घटना के बाद से फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चाची ने अपने ही भतीजे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गई। मृतक की आज ही शादी होनी थी।
घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर वार्ड नंबर-3 की है। जानकारी के मुताबिक मृतक अली हुसैन (18), मोहम्मद इलियास का बड़ा बेटा था। अली हुसैन उजियारपुर बाजार में एक टायर दुकान में काम करता था। कुछ साल पहले वह अपनी चाची हसबुल खातून की बहन की बेटी से प्यार करने लगा था। दोनों परिवारों की सहमति से मंगलवार शाम 5 बजे दोनों का निकाह होना तय था।
लेकिन मृतक की चाची हसबुल खातून इस रिश्ते से नाराज चल रही थी। बताया जाता है कि वह अपनी ही बहन की बेटी की शादी परिवार में नहीं करना चाहती थी। इसी नाराजगी में उसने साजिश रचते हुए अली हुसैन को अपने घर बुलाया और गिलास में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जहर पीते ही युवक की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। आरोपी चाची और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पढ़ें: पटना में रेस्टोरेंट में भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू
मृतक के पिता मोहम्मद इलियास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे अली हुसैन की आज शादी थी। लेकिन मेरी भाभी हसबुल खातून ने उसे जहर देकर मार डाला और घटना के बाद से फरार है। उन्होंने कहा कि मेरी भाभी नहीं चाहती थी कि उनके रिश्तेदार से शादी हो।
इस संबंध में एएसआई दीपशिखा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।