फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Allegations of irregularities in the voter list in Darbhanga Assembly Constituency 83, Dr. Jamal Hasan warned

Bihar: दरभंगा शहरी विधानसभा 83 में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, डॉ. जमाल हसन ने उठाए गंभीर सवाल

Sun, 21 Sep 2025 01:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 01:54 PM IST
सार

दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र 83 में मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता डॉ. जमाल हसन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह जताया है। बूथ संख्या 17 और 170 पर मकान संख्या और मतदाता संख्या में भारी गड़बड़ी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Allegations of irregularities in the voter list in Darbhanga Assembly Constituency 83, Dr. Jamal Hasan warned
दरभंगा विधानसभा 83 में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी विधानसभा क्षेत्र 83 में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. जमाल हसन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर मतदाता सूची में फर्जी नाम और मकान संख्या में गड़बड़ी दिखाई दे रही है। डॉ. जमाल ने बताया कि बूथ संख्या 170 पर मकान संख्या 1 पर 93 मतदाता, मकान संख्या 5 पर 112 मतदाता, मकान संख्या 8 पर 93 मतदाता और मकान संख्या 10 पर 68 मतदाता दर्ज हैं। इसके अलावा 79 मतदाताओं का मकान संख्या “0” या किसी अन्य जगह के नाम से लिखा गया है। इसी तरह बूथ संख्या 17 पर मकान संख्या 1 पर 93, मकान संख्या 5 पर 112, मकान संख्या 8 पर 93 और मकान संख्या 10 पर 68 मतदाता दर्ज हैं।
विज्ञापन


डॉ. जमाल ने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग किस दबाव या साजिश के तहत इस तरह की गड़बड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मकान संख्या मतदाता की पहचान का सबसे मजबूत आधार होता है, लेकिन इस गड़बड़ी के कारण मतदाता की पहचान संदिग्ध बन गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह मामला किसी एक धर्म, जाति या वर्ग का नहीं है, बल्कि पूरे लोकतंत्र के भविष्य का सवाल है। फर्जी मकान संख्या में सभी धर्म और जाति के मतदाताओं को शामिल किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह धांधली योजनाबद्ध और संगठित तरीके से की गई है। डॉ. जमाल ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो सके इस गड़बड़ी को सुधारा जाए, अन्यथा पूरी प्रक्रिया को रद्द करना होगा। उन्होंने जनता और युवाओं से आह्वान किया कि वे इस फर्जीवाड़े के खिलाफ खड़े हों और अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच करें। डॉ. जमाल हसन ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर नजर रखेगी और किसी भी कीमत पर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आज हम चुप रह गए तो कल लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed