फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Air Force's Veer Vijayta Rally was welcomed at Darbhanga Air Force Station

Bihar: वायु सेना की वीर विजेता रैली का दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ स्वागत, 29 अक्तूबर को तवांग में समापन

Sun, 20 Oct 2024 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Oct 2024 11:14 AM IST
सार

Bihar: वायु वीर विजेता कार रैली दरभंगा एयरफोर्स पहुंची। इस दौरान दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन सह कमांडेंट विनेश राकेश और उनकी टीम के द्वारा इस कार रैली में शामिल जवानों अधिकारियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Air Force's Veer Vijayta Rally was welcomed at Darbhanga Air Force Station
वायु सेना की वीर विजेता रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायु सेना दिवस के अवसर पर 8 अक्तूबर को एयरफोर्स के द्वारा शुरू किया गया वायु वीर विजेता कार रैली दरभंगा एयरफोर्स पहुंची। इस कार रैली का मकसद देश के युवाओं में देश सेवा के लिए वायु सेना में भर्ती होने के प्रेरित करने और भारत माता की रक्षा करने का युवाओं के जज्बा पैदा करना है। इस कार रैली का नेतृत्व भारतीय वायु सेना का एडवेंचर सेल के द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत दिल्ली के इंडिया गेट से की गई थी, जिसका समापन 29 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में खत्म हो जाएगा। इस दौरान कई राज्यों से गुजरकर करीब सात हजार किलोमीटर की दूरी इसमी शामिल जवान करेंगे। दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन सह कमांडेंट विनेश राकेश और उनकी टीम के द्वारा इस कार रैली में शामिल जवानों अधिकारियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि यह वीर विजेता कार रैली का शुभारंभ 1 अक्तूबर को दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू किया गया था, लेकिन इसे विधिवत रूप से वायु सेना दिवस 8 अक्तूबरको लद्दाख के थाइस वायु सेना केंद्र आरम्भ हुआ जो 29 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में इसका समापन होगा। इस रैली में कुल 52 वायु सेना केंद्र के वीर जवान शामिल है, जिनमें महिलाओं की भागीदारी की अच्छी खासी है। इन सभी वायु सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इनके टीम में कुछ सेना से रिटायर्ड हो चुके अधिकारी भी साथ चल रहे है। इस संबंध में वीर विजेता रैली में साथ चल रहे रिटार्यड विंग कमांडर के के शुक्ल ने बताया कि यह रैली वायु सेना दिवस के अवसर पर शुरू की गई है, जिसका समापन 29 अक्तूबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग में समाप्त होगा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी शहीद स्मारक है, उनको हम श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed