फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga: Two cousins ran away from home and married boys of other religions

दरभंगा: घर से भागकर दो चचेरी बहनों ने भागकर दूसरे धर्म के लड़कों से की शादी, मचा बवाल  

Fri, 24 Dec 2021 07:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

लड़कियों के परिजनों ने लड़कों और उनके परिजनों पर 16 दिसंबर को सिंहवाड़ा थाने में लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Darbhanga: Two cousins ran away from home and married boys of other religions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में दो चचेरी बहनों के दूसरे धर्म के युवकों से विवाह को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दोनों बहनों ने 15 दिसंबर को घर से भागकर दूसरे धर्म के युवकों से शादी कर ली। इसे लेकर लड़कियों के परिजनों ने लड़कों और उनके परिजनों पर 16 दिसंबर को सिंहवाड़ा थाने में लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिजनों ने आंदोलन कर लड़कियों की बरामदगी की मांग भी की। 

विज्ञापन


इसके बाद बजरंग दल ने भी लड़कियों के परिजनों का पक्ष लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे डाली। दबाव के बाद दरभंगा पुलिस ने कोलकाता से दोनों लड़कियों और दोनों लड़कों को बरामद कर लिया। इसके बाद दरभंगा कोर्ट में लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 20 साल है और उसने घर से भागकर दूसरे धर्म के एक लड़के से शादी कर ली है। लड़की ने अपना धर्म भी बदल लिया है। लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर दूसरे धर्म के लड़के ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उससे शादी कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में बजरंग दल ने कहा कि देश में गरीब हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा कर शादी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा एक ट्रस्ट के माध्यम से हो रहा है। 16 दिसंबर को यह घटना प्रकाश में आई थी कि दो चचेरी बहनों को दूसरे धर्म के दो लड़के भगा कर ले गए थे। परिजनों के आंदोलन करने के बाद पुलिस पर दबाव पड़ा और पुलिस ने चारों को कोलकाता से बरामद कर दरभंगा कोर्ट में पेश किया। उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed