फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News: Mother died of shock after reaching the hospital to see her injured son.

Bihar News: चाकूबाजी में घायल हुआ था युवक; अस्पताल देखने पहुंची मां, बेटे को खून से लथपथ देख तोड़ा दम

Fri, 17 Nov 2023 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

Darbhanga News : खून से लथपथ बेटे को देखते ही मां बेहोश होकर गिर गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते जख्मी युवक की मां ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Darbhanga News: Mother died of shock after reaching the hospital to see her injured son.
इस घटना से परिजन भी हैरान हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र फकीराना गांव में पूर्व रंजिश को लेकर हुए विवाद में हुए चाकूबाजी में दिनेश सदा (30) वर्ष जख्मी हो हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही उसकी मां मीना देवी (62) अस्पताल पहुंची। खून से लथपथ बेटे को देखते ही वह बेहोश होकर गिर गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते जख्मी युवक की मां ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग इस घटना से हैरान हैं। 

विज्ञापन


इस घटना को लेकर जख्मी युवक दिनेश सदा की बहन नीलम देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने थाना में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। जहां पुलिस फर्द बयान के आधार पर त्वरित कर्रवाई करते हुए नामजद छह आरोपितों में से चार आरोपी लालटुन पासवान, उसकी पत्नी हलचल देवी, तपेश्वर पासवान एवं आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भोज खाकर लौट रहे थे, तभी विरोधियों ने किया हमला
बताया जाता है कि दिनेश सदा एवं सुनील पासवान के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसी दिन से दोनों की बीच आपसी रंजिश चली आ रही थी। इस बीच गांव में भोज खाकर सभी लोग घर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इसी क्रम में आक्रोशित होकर सुनील पासवान एवं राजा पासवान व अन्य सहयोगी ने दिनेश सदा पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी दिनेश को इलाज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गम्भीर होने पर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इधर, पुत्र के जख्मी होने की सूचना मिलते ही मां इलाजरत पुत्र को देखने सीएचसी पहुचीं। इसी दौरान पुत्र को खून से लथपथ देख बेहोश होकर वहीं गिर गयी, जबतक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी दिनेश सदा की बहन के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में छह नामजद आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर अग्रेतर कर्रवाई शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed