{"_id":"6677ab3d4ddf736fef0a2389","slug":"darbhanga-news-cousin-brother-kept-raping-his-sister-by-threatening-her-got-her-pregnant-and-ran-away-crim-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा फुफेरा भाई, गर्भवती कर हुआ फरार; बच्चे को जन्म देकर नाबालिग मांग रही न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बहन के साथ दुष्कर्म करता रहा फुफेरा भाई, गर्भवती कर हुआ फरार; बच्चे को जन्म देकर नाबालिग मांग रही न्याय
Sun, 23 Jun 2024 10:27 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:27 AM IST
सार
लड़की ने कहा है कि फुफेरा भाई अपनी मां के निधन के बाद करीब 10 वर्षों से उसके घर मे रहा करता था। इस दौरान एक रात उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद से डरा धमका कर लगातार वह दुष्कर्म करता रहा
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई और बहन की रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने अपने ही फुफेरे भाई पर दुष्कर्म कर गर्भवती कर देने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस मामले को लेकर पहले दिल्ली के केशुपुरम थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसके आधार दरभंगा के कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी ने लड़की ने कहा है कि आरोपी फुफेरा भाई अपनी मां के निधन के बाद करीब 10 वर्षों से उसके घर मे रहा करता था। इस दौरान एक रात उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद से डरा धमका कर लगातार वह दुष्कर्म करता रहा जब उसका मन भर गया तो वह उसका घर छोड़कर दिल्ली में ही रह रहे वह अपने पिता के घर चला गया।
विज्ञापन
फूफा के घर में ही बच्चे को जन्म दिया
पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने माता पिता के साथ चार महीने पहले वह अपनी बहन के ससुराल गई। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर से इलाज करवाया गया जहां वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद वह अपने माता पिता के साथ अपने फूफा के दिल्ली वाले घर पर गई जहां हमलोगों के पहुंचते ही आरोपी और फूफा दोनो घर छोड़कर फरार हो गए लेकिन हमलोग उसके आने के इंतजार में उसके ही घर मे बैठे रहे। इस दौरान 13 मई को उसने अपने फूफा के घर में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मेरे परिजन आरोपी और उसके पिता से लगातार संपर्क करने और खोजने की कोशिश करते रहे लेकिन इनलोगों का कुछ पता नही चल पा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
कमतौल थानाथक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनो एक ही गांव के है जबकि आरोपी फुफेरा भाई बताया जा रहा है। पीड़िता द्वारा दिये गए आवेदन की जांच की जा रही है क्योंकि यह मामला पहले दिल्ली के केशुपुरम थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी उसी आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।